Sun · 15 Nov · 2026
English edition Join Group Now
CG Ground Sports, Events, Community

Chhattisgarh

कांकेर के 40 से अधिक गांवों को मिलेगी नियमित बस सेवा की सुविधा

October 25, 2026 Source: CG-Ground

Join Now
कांकेर के 40 से अधिक गांवों को मिलेगी नियमित बस सेवा की सुविधा
कांकेर के 40 से अधिक गांवों को मिलेगी नियमित बस सेवा की सुविधा
रायपुर, 25 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले के दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मार्गों पर बस सेवा शुरू होने से वनांचल के 40 से अधिक गांवों के लोगों को नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, हाट-बाजार और शासकीय कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ऐसे गांव भी सार्वजनिक परिवहन से जुड़ रहे हैं, जहां पहले नियमित बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इससे ग्रामीणों को विकासखंड मुख्यालय, अस्पताल, विद्यालय और बाजार तक पहुंचने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवहन का विस्तार केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि दूरस्थ अंचलों को विकास के नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम भी है। कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि सुदूर अंचलों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ गांवों में बस सेवा का विस्तार इसी दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।